जीरापुर: माचलपुर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा चोर, पेट्रोल पंप चोरी मामले में 6 चोर गिरफ्तार
माचलपुर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई ने आज रविवार की शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि,दिनांक 07.12.2024 को माचलपुर कस्बा मे लालराम पेट्रोल पम्प जीरापुर रोड माचलपुर पर 1,57,845 की चोरी कर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने 6 चोरो को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर थाना माचलपुर पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा