जीरापुर: जीरापुर विधायक कार्यालय में वीर बाल दिवस मनाया गया, विधायक हजारीलाल दांगी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
जीरापुर विधायक कार्यालय में आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी और कार्यकर्ताओं के द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी में गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान को याद किया गया। विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत संकल्प के रूप में है।