अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 1:00 बजे जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में चल रहे कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर चल रहे 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।