सुपौल: सुपौल में सहयोग शिविर में स्वास्थ्य विभाग की शानदार उपलब्धि, एक भी शिकायत नहीं मिली; 95 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार
Supaul, Supaul | Jun 16, 2026 सुपौल में आम जनता की समस्याओं के समाधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुपौल सदर प्रखंड परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ एक भी शिकायत आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।