अनूपपुर: जिला मुख्यालय में 8 साल बाद आरओबी निर्माण में दिखी बड़ी प्रगति, रेलवे हिस्से पर शुरू हुई रोड स्लैब की ढलाई
नगर की वर्षों पुरानी और प्रमुख समस्याओं में शामिल बीके-61 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य में अब तेजी दिखाई देने लगी है। करीब आठ वर्षों से निर्माणाधीन इस परियोजना के तहत शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के ऊपर स्थापित स्टील स्ट्रक्चर पर रोड स्लैब की ढलाई का कार्य शुरू किया गया। रेलवे के हिस्से में यह कार्य पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से निर्माण पूरा होगा ।