लंभुआ: सावन के अंतिम सोमवार को लंभुआ में गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे कांवड़िये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बाजार
सावन माह के अंतिम सोमवार को लंभुआ बाजार पूरी तरह से शिवमय हो उठा। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सुबह से ही कांवड़ियों की टोलियाँ गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर बढ़ती नजर आईं। भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में, सिर पर गंगाजल लिए हुए, शिव भक्ति में लीन होकर शिवालयों की परिक्रमा की। स्थानीय जनों और व्यापारियों ने जगह-जगह शिवभक्तों का