जलेसर: गोपालपुर में हरे पेड-पौधे काटने का वीडियो हुआ वायरल।
Jalesar, Etah | Feb 11, 2024 कोतवाली जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव में लकड़ी माफियाओं के द्वारा हरे पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं । जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके संबंध में स्थानीय निवासी राकेश गोला द्वारा बताया गया है कि प्रशासन व वन विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिसके चलते लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।