जलेसर: भैंस चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने पर नगला गरीबा के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाना अवागढ।
Jalesar, Etah | Feb 10, 2024 31 जनवरी की रात्रि में अवागढ थाना क्षेत्र के नगला गरीबा में अज्ञात चोरों ने किसान केशव कुमार की 3 भैंस चोरी कर लीं थीं। 1 फरवरी को पीडित ने पुलिस को तहरीर दी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी लेकिन 10 दिन बीतने पर भी पुलिस खाली हाथ नजर आई। जिसके बाद शनिवार सुबह के समय ग्रामीण एकत्रित होकर थाना पहुंचे।और भैंसों की बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई।