जखनिया: गाजीपुर में ठंड का कहर, रेलवे स्टेशन पर प्रशासन के दावे बेअसर, न अलाव, न रैन बसेरा
गाजीपुर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन के दावे ज़मीनी हकीकत में भी दिखाई दे रहे हैं। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए मीडिया की टीम ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन का रियलिटी चेक किया, जहां प्रशासन के तमाम दावे खोखले नजर आए।