गुरूवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव खेडीकरमू निवासी महिला मीनू अपनी बेटी के साथ नया बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। इसी बीच दो खानाबदोश महिला ने उसका पर्स चोरी कर लिया और मौके से भाग निकली। महिला और उसकी बेटी ने एक आरोपी महिला को पकड़ लिया, जिसके पास से पर्स बरामद हुआ, लेकिन उसमें नकदी नही थी, जबकि दूसरी महिला फरार हो गई।