मोहनलालगंज: बड़े मंगल पर श्री बाला जी मंदिर में शरबत सेवा, भक्तों ने लिया प्रसाद
ज्येष्ठ माह के पाँचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर मोहनलालगंज स्थित श्री बाला जी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच मंदिर पहुंचे सैकड़ों भक्तों को शीतल शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया गया। सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।