बरेली: इज्जतनगर रेलवे मंडल पर सेवानिवृत्त 9 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र दिया
इज्जतनगर रेलवे मंडल पर सेवानिवृत्त हुए कुल 9 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में समापक राशि का भुगतान परिपत्र दिया।अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।