बरेली: सिटी रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को एक माह बाद जीआरपी ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 से गिरफ्तार किया
बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को एक माह बाद जीआरपी ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से किया गिरफ्तार।एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर 27 मार्च को नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चंद्रकेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जिला कासगंज का रहने वाला है।