सिकटा में वाहिद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा चोरी के आरोप में पिटाई से गई थी जान, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, सात अन्य की तलाश जारी। पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और खुलासा किया है कि चोरी के दौरान पकड़े जाने पर पिटाई से वाहिद की मौत हुई थी।