बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के ददौर में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन
डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के ददौर गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा पशुओं की जांच कर बांझपन से संबंधित समस्याओं का समाधान के उपाय बताए गए और दवाइ