सिद्धमुख: वर्षों का सपना हुआ साकार, नीमा में अमर शहीद दयानंद जाखड़ की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, उमड़ा जनसैलाब
सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नीमा में शनिवार को अमर शहीद दयानंद जाखड़ की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। वर्षों से ग्रामीणों की ओर से उठाई जा रही मांग आखिरकार पूरी होने पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में बड़ी सं या में ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजोर रहे।