राज दरभंगा के महाराज महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की तीसरी एवं अंतिम पत्नी महारानी अधिरानी कामसुंदरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जिला प्रशासन के कई अधिकारी व पदाधिकारीगण पहुंचे। दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संबंध में मौजूद लोगों ने सोमवार की शाम 4:00 बजे कई बातों की जानकारी प्रदान की।