बरकागाँव: चेपकला एवं महूंगाई कला में मंडा पर धूमधाम से हुआ संपन्न
प्रखंड के चेपाकला गांव में मंडा पूजा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई गांवों से सैकड़ों महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए। जहां उन्हें धार्मिक अनुष्ठान, परंपरा, संस्कृति और सामुहिक आस्था का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। इस अखंड आस्था, तपस्या और शिवभक्ति के महापर्व मंडा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। श्रद्धा, भक्ति, लोक-स