कानपुर: रावतपुर के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो ड्राइवर की हुई मौत
रावतपुर के पास तेज रफ्तार वैगन आर कार ने टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया और टेंपो चालक की उसी के नीचे दबकर मौत हो गई। स्वरूप नगर पुलिस ने शनिवार शाम 7:00 बजे सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वैगन आर कार को सील कर थाने में खड़ा कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक जो भी परिजन तहरीर देंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।