कानपुर: गंगापुर कॉलोनी में कार की टक्कर से हवा में उछलकर गिरी महिला, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गंगापुर कॉलोनी में 28 नवंबर की रात को शादी समारोह से घर लौट रही युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी थी जिसमें युवती उछलकर दूर जा गिरी थी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी।घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है।