अनवरगंज थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे चेक बाउंसिंग के मामले में वारंटी अभियुक्त राजकुमार पाल को मंधना से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।