कानपुर: मेघदूत होटल मामले में अधिवक्ता कुशाग्र पांडे को मिली जमानत, कोतवाली पुलिस ने किया था गिरफ्तार और भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता कुशाग्र पांडे को मेघदूत होटल पर कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार शाम 4:00 बजे जिला जज की कोर्ट ने अधिवक्ता कुशाग्र पांडे को जमानत दे दी।अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया की दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।एक-एक लाख की दो जमानत बांड दाखिल करने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं और जमानत अर्जी मंजूर की है।