थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकोरा निवासी लगभग दो दर्जन लोग पिकअप में सवार होकर रणछोड़ धाम मेले में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुर के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।