बेगूसराय: तिलरथ रैंक पॉइंट पर आरपीएफ द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुये मजदुरों ने किया प्रदर्शन
बरौनी-बेगूसराय रेलखंड के बीच स्थित तिलरथ रैंक पॉइंट पर कार्यरत मोटिया मजदुरों ने आरपीएफ द्वारा अवैध वसूली की शिकायत करते हुये जमकर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के जीएम व सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम को लिखित शिकायत भी की गयी. तिलरथ रैक पॉईंट पर कार्यरत 200 से अधिक मजदूरों ने डीआरएम को शिकायत पत्र सौंपते हुये शिकायत किया है.