रामानुजगंज: तेंदूपत्ता खरीदी में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत
रामानुजगंज बुधवार बिती रात के शिवपुर क्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी में कथित गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों और संग्राहकों ने मंगलवार देर रात प्रदर्शन किया। संग्राहकों का आरोप था कि 100 से अधिक लोगों से खरीदी के बावजूद उनके कार्ड में एंट्री नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामचंद्रपुर–सनवाल मुख्य मार्ग पर धरना दिया, जिससे रात 9 से 12 बजे तक यातायात प्रभावित रहा।