मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर बुजुर्ग गांव में पुलिस ने एक महिला के घर में छापेमारी कर 49 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में ही विदेशी शराब की कारोबार करती थी। पुलिस टीम ने उसे जब्त करते हुए महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।