बहराइच: बहराइच में फर्जी पैन कार्ड से जमीन खरीद का मामला, आयुक्त स्टाम्प S.P चन्द्रा ने कहा- नहीं हुआ कोई बैनामा
बहराइच में एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है, जहां फर्जी पैन कार्ड के सहारे 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी गई है। आयकर विभाग के अनुसार, 1500 करोड़ रुपये में 2000 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई है। हालांकि, आयुक्त स्टाम्प एसपी चंद्रा ने इन आरोपों को नकार दिया है और कहा है कि फर्जी पैन कार्ड से कोई भी बैनामा नहीं हुआ है।