बेंगाबाद: बेंगाबाद बाजार में सड़क किनारे लगी दुकानें हटाई गईं, मजिस्ट्रेट और पुलिस ने की कार्रवाई
बेंगाबाद बाजार समीप सड़क किनारे लगाये गये दुकानदारों को मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा शनिवार को 3 बजे तक हटाया गया. सड़क के दोनों और छोड़कर अन्यत्र दूसरे जगह लगाने का निर्देश दिया गया. शनिवार को राजस्व कर्मचारी सह नियुक्त मजिस्ट्रेट अमर किशोर सिन्हा ने बताया कि एसडीएम गिरिडीह के निर्देशानुसार आज सभी दुकानदारों हो हटाया गया।