बेंगाबाद: बरागड़हा गांव में घरेलू विवाद में दो महिलाओं पर गोतिया लोगों ने किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरागड़हा गांव में घरेलू विवाद में दो महिलाओ के साथ शनिवार को 1 बजे गोतिया लोगों ने मारपीट की।जिसमें एक महिला ज्यादा घायल हो गई। जबकि दूसरे को आंशिक चोट आई। घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में राज कुमारी देवी और अर्पण देवी शामिल है। घायल दोनों महिला आपस में सास पुतोह है।