ऊंचाहार: किशुनदासपुर गांव के पास बाइक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, ई-रिक्शा सवार महिला को रेफर किया गया
ऊँचाहार क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर किशुनदासपुर गाँव के पास शनिवार की दोपहर, बाइक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में ई रिक्शा सवार महिला गोमती निवासी भुसई का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग ई रिक्शा में लगे एंगल से टकराकर घायल हो गई, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है।