गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में सूटकेस में मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी
निवाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे 7 वर्षीय एक मासूम का शव सूटकेस के अंदर मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मासूम की हत्या कर शव फेंकने को लेकर पुलिस जांच कर रही है। DCP देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। जिस स्थान पर रेड कलर के कपड़े का सूटकेस मिला है। यह देहात इलाका है।