अरवल: वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने बरगद की पूजा कर बांधा रक्षा सूत्र
Arwal, Arwal | May 16, 2026 सदर प्रखंड में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। सुबह से ही महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधा। महिलाओं ने व्रत रखकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी।