दुधि: रेनुकूट में सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रेणुकूट में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप हुई। मृतक की पहचान दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव निवासी 20 वर्षीय सुभाष अग्रहरि पुत्र अजय अग्रहरि के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सुभाष किसी निजी काम से रेणुकूट आया था और सोमवार रात करीब 9 बजे अपने घर लौट रहा था।