बदायूं: आदमपुर गांव स्थित वाटर पार्क में आठ वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Budaun, Budaun | May 23, 2026 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के आमादपुर गांव स्थित एक वाटर पार्क में शनिवार को आठ वर्षीय हसनैन की पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के समय वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद वाटर पार्क संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।