बेनीपट्टी: सरिसव गांव में चार घरों में नकदी व जेबरात समेत लाखो की हुई चोरी, तीन घरों में चोरी के प्रयास रहे असफल
बेनीपट्टी थाना के सरिसव गांव में बीते रविवार की रात 4 घरों में नकदी व जेबरात समेत लाखो रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। वहीं तीन अन्य घरों में चोरी के प्रयास विफल रहे। जिन चार घरों में वारदात को अंजाम दिया गया, उनमें कार्तिक झा राजा, जितेंद्रनाथ झा, सुमन झा व संजीत मुखिया का घर शामिल रहा। लोगों को सोमवार को घटना का पता चला।