बेनीपट्टी: महमदपुर गांव में अज्ञात चोरों ने चार घरों में की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बीते देर रात्रि में भव झा,संजीत कामत,इंद्रकांत झा एवं सुजीत कामत के घर में लगभग 5 से 10 लख रुपए के बीच की संपत्ति का भीषण चोरी किया है। रविवार को बेनीपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैला हुआ है।