बेनीपट्टी: महमदपुर गांव में 4 घरों में हुई लाखों की चोरी, दो घरों में प्रयास रहे असफल
बेनीपट्टी थाना के महमदपुर गांव में शनिवार की रात चार घरों में लाखों रुपये मूल्य की परिसंपत्ति की चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं दो घरों में चोरी के प्रयास असफल रहे। जिन चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उनमें महमदपुर गांव के भव झा, संजीव कामत, इंद्रकांत झा व सुजीत कामत शामिल हैं। रविवार को आस-पास के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी मिली।