बेनीपट्टी: थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बेनीपट्टी थाना का संभाला पदभार
बेनीपट्टी थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बेनीपट्टी थाना का रविवार को पदभार संभाला है। वहीं मालूम हो कि, बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने क्राइम पर कंट्रोल,शराबबंदी कानून को शक्ति से पालन कराने,लंबित कांडों को जल्द से जल्द उद्वेदन करने इत्यादि क्राइम से संबंधित सभी मामलों को लेकर बेनीपट्टी थाना के अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैठक भी किया है।