सीकर जिले की दादिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्री सीटर रविंद्र कटेवा के साथ पंकज रुलानियां और शुभकरण बाजिया को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ये गिरफ्तारी नए बीएनएस कानून के तहत की है। गौरतलब है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में कई मामले दर्ज हैं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।