ग्वालियर गिर्द: जिस मेधावी छात्रा को बोर्ड ने फेल बताया वो अव्वल नंबर वाली निकली, छात्रा ने CM से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की
MP बोर्ड की लापरवाही से एक मेधावी छात्रा न सिर्फ फेल कर दी गई बल्कि वो डिप्रेशन में चली गई, वो बीमार हो गई, यहां तक कि सुसाइड का सोचने लगी। कक्षा 12 वीं की छात्रा अनामिका रावत को अंग्रेजी के पेपर में सिर्फ 11 नंबर दिए गए। 16 अप्रैल को रिटोटलिंग में उसके नंबर 71 कर दिए गए। यदि परिवार और छात्रा ने हिम्मत हार दी होती तो शायद स्थिति कुछ और होती।