मुरैना नगर: मुरैना जेल की बैरक में बेचैन दिखे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर,बढ़े बीपी पर प्रबंधन ने संभाली स्थिति,अस्पताल जाने से रोका
मुरैना जिला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर शुक्रवार देर शाम को परेशान और उदास दिखे।घबराहट की शिकायत पर जेल चिकित्सक ने जांच की तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा मिला।माहौर ने जिला अस्पताल भेजने का अनुरोध किया, लेकिन जेल प्रबंधन ने दवाओं से उपचार जारी रखा। उनसे मिलने पहुंचे लोगों ने कपड़े भी सौंपे। उनकी अगली पेशी 19 जून को निर्धारित है।