मांगरौल: ताश के पत्तों पर जुआ खेलते और सट्टा लगाते हुए पुलिस ने 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, ₹1780 किया ज़ब्त
Mangrol, Baran | Jan 12, 2025 मांगरोल थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कार्यों जुआं सट्टा अवैध खनन अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग टीमों का गठन किया। अलग-अलग गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए पांच व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते व सट्टे की खाई वाली करते हुए 1780 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।