मुरैना नगर: सरस्वती शिशु मंदिर में संभाग स्तरीय युवा उत्सव, 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग, विजेता भोपाल जाएँगे
मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशन में चम्बल संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आज शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना द्वारा किया गया।लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।निर्णायकों द्वारा चुने गए प्रथम,द्वितीय ओर तृतीय स्थान पर आने विजेताओं को मुख्य अथिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।