मुरैना नगर: मुरैना जिला जेल में एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, HIV सहित अन्य जांचें की गईं
मुरैना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पदमेश उपाध्याय के निर्देशन में आज जिला जेल में एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला जेल में निवासरत कैदियों की एच.आई.व्ही, सिफलिस 07 जांच, टीबी. की 75 जांच एवं हेपेटायटिस बी एवं सी के 70 जांच का परीक्षण कराया गया ।अभियान के तहत डॉ.महेन्द्र यादव,डॉ.आरपी सिंह,जय तिवारी थे।