हनुमानगढ़: पल्लू के अर्जुनसर रोड पर दर्दनाक घटना: मां-बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, रस्सी टूटने से बेटा बचा, उसकी हालत गंभीर
पल्लू कस्बे के अर्जुनसर रोड स्थित एक मकान में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में मां और बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके साथ फंदे पर लटका आठ वर्षीय बेटा रस्सी टूटने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे पहले पल्लू अस्पताल और बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हनुमानगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया।