खरगोन जिला अस्पताल की इमरजेंसी केयर यूनिट (आईसीयू) का एयर कंडीशनर (एसी) पिछले 20 दिनों से बंद पड़ा है। इसके कारण गंभीर मरीजों को उमस और गर्मी के बीच इलाज कराना पड़ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लगाए गए कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि उमस के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ रही है।