मंदसौर: पिपलिया मंडी में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी। अंजूबाई की मौत हुई, पति रामसिंह घायल, पुलिस जांच में जुटी
पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में महू-नीमच हाईवे स्थित गायत्री शक्तिपीठ के सामने कार की टक्कर से दोपहिया सवार अंजूबाई की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामसिंह घायल हो गए,पुलिस के अनुसार 9 जून को हुई दुर्घटना में कार चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,