अगिआंव विधानसभा के एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार महेश पासवान की ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों में काफी उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला है। इसी दौरान चरपोखरी सहित आसपास के क्षेत्र में एनडीए के समर्थकों के द्वारा आतिशबाजी और पटाखा फोड़ने के साथ-साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल एवं मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां मनाई गई है।