गड़हनी: गड़हनी पुलिस ने अगिआंव मोड़ गड़हनी के पास की वाहन चेकिंग
गड़हनी थाना की पुलिस ने अगिआंव मोड़ गड़हनी के पास मंगलवार को वाहन चेकिंग सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। वाहन चेकिंग थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में की गई। चेकिंग में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई कागजात की जाँच पड़ताल की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने 12 गाड़ियों से करीब 52 हजार रुपए का चालान काटा गया। चेकिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।