बिसवां तहसील क्षेत्र के रेउसा, सकरन, थानगांव सहित क्षेत्रभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर निजी व शैक्षणिक संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराया और राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। बिसवां कोतवाली में प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।